ब्रह्मसरोवर से मछली निकालने के मामले में केस दर्ज, संस्थाओं ने अधिकारियों पर साधा निशाना

ब्रह्मासरोवर के तालाब से मछली निकालने के मामले में आदर्श थाना केयूके पुलिस ने अज्ञात पर मछली चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने अपनी कहानी में टूरिस्ट पुलिस के जाल पकड़ने की बात कही है। जबकि स्थानीय लोगों ने जाल पकड़ा था। श्रीब्राह्माण एवं तीर्थोद्धार सभा ने पवित्र सरोवर में जाल डालने के मामले की निदा की है और उनका आरोप है कि कुछ अधिकारियों की सह पर जाल डाले जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में संलिप्त अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कर्मचारी राजेश कुमार न. आदर्श थाना केयूके पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 09:47 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 09:47 AM (IST)
ब्रह्मसरोवर से मछली निकालने के मामले में केस दर्ज, संस्थाओं ने अधिकारियों पर साधा निशाना
ब्रह्मसरोवर से मछली निकालने के मामले में केस दर्ज, संस्थाओं ने अधिकारियों पर साधा निशाना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ब्रह्मासरोवर के तालाब से मछली निकालने के मामले में आदर्श थाना केयूके पुलिस ने अज्ञात पर मछली चोरी के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने अपनी कहानी में टूरिस्ट पुलिस के जाल पकड़ने की बात कही है। जबकि स्थानीय लोगों ने जाल पकड़ा था। श्रीब्राह्माण एवं तीर्थोद्धार सभा ने पवित्र सरोवर में जाल डालने के मामले की निदा की है और उनका आरोप है कि कुछ अधिकारियों की सह पर जाल डाले जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले में संलिप्त अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के कर्मचारी राजेश कुमार न. आदर्श थाना केयूके पुलिस को लिखित शिकायत दी है।उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को सुबह करीब न. बजे केडीबी कार्यालय के सामने ब्रह्मासरोवर के तालाब में ताल लगाया गया था। टूरिस्ट पुलिस न. मौके पर पहुंचकर जाल को निकलवाया।

यह है मामला

ब्रह्मासरोवर के तालाब में मंगलवार को जाल लगाकर मछली पकड़ी जा रही थी। शहर के एक जागरूक व्यक्ति ने दूसरे लोगों की मदद से जाल को हटाया था। इसमें चार मछली फंसी हुई थी। वे मछलियों को वापस तालाब में छोड़ने लगे तो एक मछली मृत मिली। लोगों का आरोप है कि टूरिस्ट पुलिस ने मौके पर आरोपित पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।

मछली के साथ कछुओं का भी शिकार

श्रीब्राह्माण एवं तीर्थोद्धार सभा के प्रधान पंडित पवन शर्मा ने आरोप लगाया कि पवित्र ब्रह्मासरोवर के तालाब में मछली और कछुओं को शिकार किया जा रहा है। कुछ लोग अधिकारियों के इशारों पर इसमें जाल लगाते हैं। धर्मनगरी और ब्रह्मासरोवर जैसे धार्मिक स्थल पर पाप का काम है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। मछली पकड़ने के मामले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी