अब हरियाणा फतेह करने के लिए शुरू होगा संघर्ष : बेदी

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि देश की जनता ने देश को कांग्रेस मुक्त करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा समर्थन किया है जिसकी बदौलत आज पूर्ण बहुमत से देश में भाजपा की सरकार बनी है। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी शनिवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 08:04 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 08:04 AM (IST)
अब हरियाणा फतेह करने के लिए शुरू होगा संघर्ष : बेदी
अब हरियाणा फतेह करने के लिए शुरू होगा संघर्ष : बेदी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि देश की जनता ने देश को कांग्रेस मुक्त करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा समर्थन किया है जिसकी बदौलत आज पूर्ण बहुमत से देश में भाजपा की सरकार बनी है। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी शनिवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बेदी ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद अब हरियाणा फतेह करने के लिए संघर्ष शुरू कर दिया जाएगा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में फिर से पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई जाएगी। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब उन सभी को राजनीति से त्याग पत्र दे देना चाहिए जिन्होंने भाजपा की जीत रोकने के लिए बड़े-बड़े दावे किए थे। बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी ने लोकसभा के चुनावों में देशभर में कांग्रेस के दिग्गजों को चारों खाने चित करने का काम किया है। आज हरियाणा में ऐसा कोई कांग्रेस दिग्गज नेता नहीं बचा जिसको की करारी हार न मिली हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस का यही हाल होने वाला है और अन्य सभी पार्टियां अपना अस्तित्व खो चुकी हैं। राज्यमंत्री ने चुनावों में सहयेाग करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और समर्थन देने के लिए जनता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर चौधरी तेवर खान, अमरजीत सिंह डांगी, कर्णराज सिंह तूर, जोगेंद्र, मुलख राज गुंबर, अरूण कंसल, रिकू बैरागी, मलकीत सिंह ढकाला, रिकू चहल, नरेंद्र पाडलू, हरप्रीत पाडलू मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी