कुरुक्षेत्र में भाजपा के नायब सिंह सैनी ने जीती लोकसभा सीट

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र का रण जीत लिया है। सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के पक्ष में कुरुक्षेत्र की जनता ने वोटों का पहाड़ खड़ा कर दिया। उनके मुकाबले कोई खड़ा नहीं हो सका और कांग्रेस के निर्मल सिंह को छोड़कर कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सका।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 05:07 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:25 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में भाजपा के नायब सिंह सैनी ने जीती लोकसभा सीट
कुरुक्षेत्र में भाजपा के नायब सिंह सैनी ने जीती लोकसभा सीट

पंकज आत्रेय, कुरुक्षेत्र: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र का रण जीत लिया है। सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के पक्ष में कुरुक्षेत्र की जनता ने वोटों का पहाड़ खड़ा कर दिया। उनके मुकाबले कोई खड़ा नहीं हो सका और कांग्रेस के निर्मल सिंह को छोड़कर कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सका। नायब सैनी को कुल पोल हुए 12 लाख 30 हजार 202 वोटों में से छह लाख 88 हजार 629 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के निर्मल सिंह को तीन लाख चार हजार 38 वोट पड़े। तीन लाख 84 हजार 591 वोटों के अंतर से भाजपा ने यह सीट जीती। इस सीट पर यह अब तक भी सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार शशि सैनी रही हैं। उन्हें 75 हजार 625 वोट मिले। चौथे स्थान पर जजपा-आप गठबंधन के उम्मीदवार जयभगवान शर्मा डीडी 68 हजार 513 वोटों के साथ रहे। इनेलो के अर्जुन चौटाला इस सीट पर सबसे युवा उम्मीदवार के रूप में उतरे थे। वे पांचवें नंबर पर रहे। अर्जुन चौटाला को 60 हजार 679 वोट ही मिले। बता दें कि वर्ष 2004 में अर्जुन के पिता अभय सिंह चौटाला ने इसी सीट से चुनाव लड़ा था और वे भी बुरी तरह से हार गए थे। तब कांग्रेस के नवीन जिदल सांसद बने थे। इस चुनाव में 2740 वोट बैल्ट पेपर से पड़े हैं, जबकि 12 लाख 27 हजार चार वोट ईवीएम के माध्यम से डाले गए।

chat bot
आपका साथी