जीव विज्ञान ने पिछले कुछ वर्षो में विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी प्रगति की : प्रो. सोमनाथ

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्राणी शास्त्र विभाग एवं फेकल्टी डेवलमेंट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक सप्ताह के शीतकालीन पाठशाला शुरू की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इसका शुभारंभ आनलाइन गुगल मीट पर किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 07:41 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:41 AM (IST)
जीव विज्ञान ने पिछले कुछ वर्षो में विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी प्रगति की : प्रो. सोमनाथ
जीव विज्ञान ने पिछले कुछ वर्षो में विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी प्रगति की : प्रो. सोमनाथ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्राणी शास्त्र विभाग एवं फेकल्टी डेवलमेंट सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक सप्ताह के शीतकालीन पाठशाला शुरू की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इसका शुभारंभ आनलाइन गुगल मीट पर किया। उन्होंने कहा कि 21वीं शताब्दी जीव विज्ञान का दौर है। जीव विज्ञान ने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में बहुत तकनीकी प्रगति की है और विश्व के पर्यावरण एवं समाज के लाभ के लिए कई महत्वपूर्ण तरीके खोजे हैं। विश्वव्यापी चुनौतियां बनी खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, मानव एवं जन्तु स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सतत विकास के उद्देश्य की पूर्ति के लिए जरूरी है। उन्होंने प्राणी शास्त्र विभाग एवं फेकल्टी डेवलमेंट सेंटर के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों को शैक्षिक उत्कृष्टता करने का एक अच्छा प्रयास है। प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि व प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्राणी शास्त्र विभाग की अध्यक्षा आ. अनिता भटनागर ने सबका आभार जताया। डा. जितेंद्र भारद्वाज ने मंच संचालन किया। इस मौके पर डा. तरुणा ढुल, डा. अशोक शर्मा व लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक एवं प्राणी शास्त्र विभाग के शिक्षक डा. दीपक राय बब्बर ने गूगल मीट में मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी