244वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपित करना साथ ही साइकिल चलाकर अन्य लोगों को जागरूक करना बहुत ही सराहनीय कार्य है और यह समय की मांग है। यह बाते मानव मित्र मंडल के सचिव एवं प्ररेणा समिति हरियाणा के प्रांतीय महासचिव डा. भारतेंदु हरीश ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर कहे। समिति के जिला महासचिव डा. अरुण धीमान ने रैली की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष वर्षा ऋतु में एक हजार पौधे रोपित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 08:21 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 08:21 AM (IST)
244वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली
244वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपित करना साथ ही साइकिल चलाकर अन्य लोगों को जागरूक करना बहुत ही सराहनीय कार्य है और यह समय की मांग है। यह बाते मानव मित्र मंडल के सचिव एवं प्ररेणा समिति हरियाणा के प्रांतीय महासचिव डा. भारतेंदु हरीश ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर कहे। समिति के जिला महासचिव डा. अरुण धीमान ने रैली की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष वर्षा ऋतु में एक हजार पौधे रोपित करेंगे। पर्यावरण प्रहरी डा. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि समिति बिना किसी आर्थिक सहायता से पर्यावरण संरक्षण में जुटी हुई है। जिसका मुख्य उद्देश्य साइकिल को प्रोत्साहन देना और अधिक से अधिक पौधारोपण करना है। वे निरंतर अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। यह 244वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई है।

chat bot
आपका साथी