साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली

पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जागरूकता अभियान में जुड़े प्रेरणा समिति हरियाणा के सदस्यों ने साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली। इन्होंने साइकिल के आगे पीछे पौधे रखकर यह रैली पूर्ण की और दुखभंजन कॉलोनी में बेल पत्थर के पौधे रोपित किए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 07:30 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 07:30 AM (IST)
साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली
साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जागरूकता अभियान में जुड़े प्रेरणा समिति हरियाणा के सदस्यों ने साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली। इन्होंने साइकिल के आगे पीछे पौधे रखकर यह रैली पूर्ण की और दुखभंजन कॉलोनी में बेल पत्थर के पौधे रोपित किए। पौधारोपण में समाजसेवी जय भगवन सिगला मुख्यातिथि थे, जबकि वैद्य पंडित प्रमोद कौशिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ.अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सबको चाहिए साइकिल चलाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाएं। मुख्यायतिथि जयभगवान सिगला ने कहा कि पौधारोपण मानव जीवन को बचाने के लिए बहुत ही आवश्यक है। प्रमोद कौशिक ने कहा कि बिल्व पत्र रोपित करने का ग्रंथों में विशेष महत्व होता है। डॉ. सत्यनारायण शर्मा और पूर्व पुलिस उप निरीक्षक कर्म चंद ने जागरूक करते हुए कहा कि यह न केवल एक दैवीय पौधा है, बल्कि इसके फल से विभिन्न औषधियां तैयार होती हैं। रैली में अक्षय वर्मा ने भाग लिया और कहा कि युवाओं को देश और समाज सेवा के प्रत्येक क्षेत्र में आगे रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी