सारसा गांव में रैली में ग्रामीणों को किया जागरूक

रैली में महिलाओं और बच्चों को पोषाहार खाने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 07:10 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 07:10 AM (IST)
सारसा गांव में रैली में ग्रामीणों को किया जागरूक
सारसा गांव में रैली में ग्रामीणों को किया जागरूक

जासं, कुरुक्षेत्र : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत गांव सारसा में जागरूकता रैली निकाली गई। आंगनबाड़ी वर्कर नीरू शर्मा ने इसकी अगुवाई की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों को पोषाहार खाना चाहिए। इससे बच्चे स्वस्थ्य होंगे। माताओं को नवजात को अपना दूध समय पर पिलाना चाहिए। इस मौके पर अध्यापिका रेनू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीनू शर्मा, सुनीता, सुदेश, निर्मला, पुष्पा, रेखा, रजनी, हेल्पर रेखा व रेखा शर्मा मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी