राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अमातीर कन्या गुरुकुल बजगांवा गामड़ी प्रबंधन की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्कूल की प्राचार्या शालिनी ¨सह ने बताया कि छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त कर गुरुकुल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कई पदकों पर कब्जा किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 01:10 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 01:10 AM (IST)
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अमातीर कन्या गुरुकुल बजगांवा गामड़ी प्रबंधन की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्कूल की प्राचार्या शालिनी ¨सह ने बताया कि छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त कर गुरुकुल का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कई पदकों पर कब्जा किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले माह दिसंबर में छत्तीसगढ़ में आयोजित चाई क्वाग डू की राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में कन्या गुरुकुल की चार खिलाड़ियों का चयन हरियाणा की टीम में हुआ था। जिनमें प्रिया, अर्पिता, खुशी कंसल, अनुष्का नरूला शामिल थी। टीम ने प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। इसके अलावा कन्या गुरुकुल की छात्रा वंशिका का स्कूल नेशनल गेम्स के लिए हरियाणा की हेंडबाल टीम में चयन हुआ था। मध्यप्रदेश के शिवपूरी में आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं गुरुकुल की ही छात्रा दिशा का चयन 17 आयु वर्ग हेंडबाल स्कूल नेशनल कैंप के लिए चयन किया गया है। सब जूनियर नेशनल में राष्ट्रीय कैंप में ¨वध्याचल का चयन किया गया था। सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आशीष नेहरा, गुरुसेवक, प्रशिक्षक गीता नरवाल, इंद्रजीत शर्मा, कविता और संजय पटियाल उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी