एक दीप भगवान श्री राम मंदिर के नाम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जयराम विद्यापीठ में शाम को श्रद्धा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 09:42 AM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 09:42 AM (IST)
एक दीप भगवान श्री राम मंदिर के नाम
एक दीप भगवान श्री राम मंदिर के नाम

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जयराम विद्यापीठ में शाम को श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ विद्यापीठ परिसर में एक दीप भगवान श्री राम मंदिर के नाम पर हजारों दीपक जलाए। ऐसा प्रतीत होता था कि श्रद्धालु गीता जयंती महोत्सव की दीपावली मना रहे हैं। विद्यापीठ में चारों ओर दीप मालाएं प्रज्वलित की गई। गीता जयंती महोत्सव पर जहां दीपमाला की गई वहीं श्रद्धालुओं ने मुख्य द्वार पर अयोध्या में बनने वाले श्री राम मंदिर का भव्य मॉडल बनाया एवं उसके समक्ष एक दीप भगवान श्री राम मंदिर के नाम से जगाया गया। श्रद्धालुओं ने जयराम संस्थाओं के अध्यक्ष ब्रह्मास्वरूप ब्रह्माचारी की प्रेरणा से एक हजार एक दीपक जगाए। इस मौके पर सेवा निवृत आयुक्त टीके शर्मा, स्वामी महेश मुनि, पवन गर्ग, एसएन गुप्ता, केके गर्ग, कुलवंत सैनी, खरैती लाल सिगला, केके कौशिक, टेक सिंह लौहार माजरा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी