टिकट की घोषणा होते ही अभय ने संभाली कमान

प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा करते ही स्वयं इनेलो नेता अभय चौटाला अपने विश्वस्त पदाधिकारियों को मोबाइल पर फोन कर उनके भतीजे को टिकट मिलने की बात बता कर चुनाव प्रचार में उतरने की बात कह रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:30 AM (IST)
टिकट की घोषणा होते ही अभय ने संभाली कमान
टिकट की घोषणा होते ही अभय ने संभाली कमान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अर्जुन चौटाला के प्रत्याशी घोषित होते ही इनेलो नेताओं ने प्रचार की कमान भी संभाल ली है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा करते ही स्वयं इनेलो नेता अभय चौटाला अपने विश्वस्त पदाधिकारियों को मोबाइल पर फोन कर उनके भतीजे को टिकट मिलने की बात बता कर चुनाव प्रचार में उतरने की बात कह रहे हैं। दूसरी ओर कई माह से चुनाव की तैयारी कर रही डॉ. संतोष दहिया को टिकट नहीं मिल पाई है, जबकि उसने चुनाव से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से छुट्टियां तक ले ली थी। बताया जा रहा है की उनकी छुट्टियां सेक्शन भी हो गई थी।

इनेलो की ओर से पिछले लंबे समय से डॉ. संतोष दहिया लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रही थी। इसके लिए उन्होंने चुनावों के नजदीक आते ही छुट्टियों के लिए आवेदन भी कर दिया था। लेकिन एन मौके पर पार्टी ने अर्जुन चौटाला को प्रत्याशी घोषित कर मैदान में उतार दिया है। अर्जुन चौटाला के मैदान में उतरते ही उनके पिता इनेलो नेता अभय चौटाला ने भी प्रचार की कमान संभाल ली है। बताया जा रहा है कि वह लोकसभा क्षेत्र में अपने विश्वस्त पदाधिकारियों को फोन कर रहे हैं। वह खास लोगों को प्रचार में जी जान से जुटने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनेलो के प्रत्याशी की घोषणा होते ही कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर चुनावी माहौल गर्मा गया है।

chat bot
आपका साथी