नाली की मरम्मत के पानी रोकने पर मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

पिहोवा पुलिस ने गांव बोधनी में नाली की मरम्मत करते समय पानी रोकने पर मारपीट कर गंभीर चोट मारने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:45 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:45 AM (IST)
नाली की मरम्मत के पानी रोकने पर मारपीट का आरोपित गिरफ्तार
नाली की मरम्मत के पानी रोकने पर मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना सदर पिहोवा पुलिस ने गांव बोधनी में नाली की मरम्मत करते समय पानी रोकने पर मारपीट कर गंभीर चोट मारने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 29 दिसंबर को गांव बोधनी निवासी बलजिद्र सिंह ने थाना सदर पिहोवा में दी शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसने अपनी गली में बनी नाली की मरम्मत के लिए पानी रोक रखा था। इस पर गज्जन सिंह, उसकी माता गुरनाम कौर, पत्नी नरेंद्र कौर व बेटे लवप्रीत सिंह ने उसके साथ मारपीट की। आरोपित गज्जन सिंह ने उसके सिर और टांग पर लोहे की राड से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गली में लड़ाई-झगड़े का शोर सुनकर मौके पर अन्य ग्रामीण इकट्ठे हो गए। आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जांच अधिकारी उप निरीक्षक हंसराज ने बताया कि आरोपित गज्जन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी