बांसुरी सजावट में अनन्या प्रथम

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शुक्रवार को माता रूकमणि राय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बांसुरी सज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Sep 2017 01:17 AM (IST) Updated:Sat, 09 Sep 2017 01:17 AM (IST)
बांसुरी सजावट में अनन्या प्रथम
बांसुरी सजावट में अनन्या प्रथम

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शुक्रवार को माता रूकमणि राय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बांसुरी सजाओ व एकल नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बासुंरी सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा पहली में अनन्या प्रथम, नवजोत द्वितीय और रेशव तृतीय रहा। दूसरी कक्षा में विधि ने पहला, अवकिरण ने दूसरा तथा रेशव ने तीसरा स्थान हासिल किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा से इशमन ने पहला, रिदम ने दूसरा और गीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। चौथी में वीरेन ने पहला, रचित ने दूसरा तथा नंदिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पांचवी कक्षा में प्रियांजल ने पहला, अदिति ने दूसरा तथा समनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या संगीता शर्मा ने की। प्राचार्या संगीता शर्मा व प्रशासत सतीश बत्तरा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य वीरेन्द्र ठुकराल मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी