बीड़ अमीन गांव में फिर किया एक पक्ष ने दूसरे पर हमला

बीड़ अमीन गांव में 12 अप्रैल को हुए झगड़े के बाद शनिवार को फिर से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उस पर डंडों और लोहे की रॉड से उसकी दोनों टांगें बाजू और सिर पर वार किया। आरोपितों ने बाद उसके घर के बाहर भी दूसरे पक्ष को ललकारा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 08:23 AM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 08:23 AM (IST)
बीड़ अमीन गांव में फिर किया एक पक्ष ने दूसरे पर हमला
बीड़ अमीन गांव में फिर किया एक पक्ष ने दूसरे पर हमला

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बीड़ अमीन गांव में 12 अप्रैल को हुए झगड़े के बाद शनिवार को फिर से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उस पर डंडों और लोहे की रॉड से उसकी दोनों टांगें, बाजू और सिर पर वार किया। आरोपितों ने बाद उसके घर के बाहर भी दूसरे पक्ष को ललकारा। घायल को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखने तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

बीड अमीन गांव निवासी विजय ने बताया कि 12 अप्रैल की रात को गांव में एक पक्ष ने ईट-पत्थर से हमला किया था। आरोपितों ने एक युवती से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था। उसे रोकने पर उनके बीच कहा-सुनी हुई थी। आरोपितों ने उसके परिवार के कई लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया था। वहीं उस दौरान दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया था।

घात लगाकर किया हमला

विजय कुमार ने बताया कि सुबह उसके पिता रमेश कुमार खेत से घास लेने के लिए गए थे। लौटते समय एक कार में सवार पांच लोगों ने पहले कार से पिता को टक्कर मारी। उसके बाद आरोपितों ने डंडे और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया।

परिजनों को नहीं उठाने दिया घायल को

विजय कुमार का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें घायल पड़े अपने पिता को उठाने भी नहीं दिया। जिस पर उन्होंने पुलिस और एबुलेंस को फोन किया। पुलिस की मौजूदगी में एबुलेंस में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

आरोपितों की तलाश में जुटी है पुलिस : थाना प्रभारी

थाना केयूके प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी