कोरोना के केस बढ़ने पर एक्शन में आया प्रशासन

कोरोना के बढ़ते केसों के देखते हुए प्रशासन एक्शन में आ गया है। सार्वजनिक और कार्यस्थलों पर मास्क न पहनने वाले लोगों के साथ अब सख्ती के साथ निपटने क फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 07:00 AM (IST)
कोरोना के केस बढ़ने पर एक्शन में आया प्रशासन
कोरोना के केस बढ़ने पर एक्शन में आया प्रशासन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना के बढ़ते केसों के देखते हुए प्रशासन एक्शन में आ गया है। सार्वजनिक और कार्यस्थलों पर मास्क न पहनने वाले लोगों के साथ अब सख्ती के साथ निपटने क फैसला लिया है। साथ ही बाजारों और दुकानों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से भी कोरोना को हराने में सहयोग की अपील की है।

डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस अपने पांव तेजी के साथ पसार रहा है। इस वायरस के फैलाव को रोकने की जरूरत है। लोगों को सार्वजनिक और कार्य स्थलों पर लोगों को मास्क पहनना होगा और शारीरिक दूरियों के नियमों की सख्ती से पालना करनी होगी।

पॉजिटिव केस आते ही सैंपलिग जरूरी

डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए मुस्तैदी से काम करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव केस आते ही उसकी चेन तोड़ना जरूरी है। इसके लिए सैंपलिग को बढ़ाया जाएं। इन लोगों को नियमानुसार होम क्वांरटाइन भी किया जाएं। इसके साथ लोगों को जागरूक भी किया जाएं। लोगों को सार्वजनिक स्थानों व कार्यस्थल पर जाते समय अपने चेहरे पर फेस कवर, मास्क, सर्जिकल मास्क, घर में बना हुआ मास्क या फिर साफ कपड़े से अपना चेहरा ढकना जरूरी है।

जुर्माने के साथ होगी कार्रवाई

सार्वजिनक व कार्यस्थल पर थूकने पर भी पूर्णत: प्रतिबंध है। अगर कोई भी व्यक्ति इन आदेशों की उल्लंघना करते पकड़ा गया तो, उस पर हर बार आदेशों की उल्लंघना करने पर जुर्माना लगाया जाएगा, अगर जुर्माना नहीं भरा गया तो आदेशों की उल्लघंना करने पर आइपीसी की धारा 188 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने आमजन को जरूरी कार्य से ही घर से बाहर जाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी