आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित पति गिरफ्तार

शाहाबाद शाहाबाद थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित लव कुमार पर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:10 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:10 AM (IST)
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित पति गिरफ्तार
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपित पति गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित लव कुमार पर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गांव टबरा निवासी ओमप्रकाश ने 25 अप्रैल को शाहाबाद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी लड़की की शादी गांव सुढ़पुर निवासी लव कुमार उर्फ सेठी के साथ करीब नौ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही लव कुमार उसकी लड़की के साथ मारपीट करता था। उसकी लड़की को लव कुमार, उसकी ससुर, सास व ननद प्रताड़ित करती थी। झगड़े से परेशान होकर जब वह लडकी को अपने घर ले आते तो ससुराल वाले माफी मांग कर उसे अपने साथ ले जाते थे। 24 अप्रैल को उसने अपनी लड़की के पास फोन किया और उसे उसकी रिश्तेदारी में साथ जाने के लिए बोला। उसके पति को इस बारे में पता चलने पर उसने वहां जाने से मना कर दिया। उसके साथ झगड़ा भी किया। शाम के समय उसके पास लव कुमार के पिता का फोन आया कि उसकी लड़की की हालत ज्यादा खराब है वह आ जाए। वह अपने परिवार सहित वहां गया तो उसकी लड़की की मौत हो चुकी थी। शक है कि उसकी लड़की ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है।

शाहबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआइ कुलदीप सिंह को सौंपी। एसआइ कुलदीप सिंह की टीम ने मामले की जांच कर आरोपित लव कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी