33वें अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय में कुवि ने हासिल किया प्रथम स्थान

फोटो संख्या- 8 - कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने रचा एक नया इतिहास, शिक्षा के साथ सांस्कृतिक क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Feb 2018 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 20 Feb 2018 11:41 PM (IST)
33वें अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय में कुवि ने हासिल किया प्रथम स्थान
33वें अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालय में कुवि ने हासिल किया प्रथम स्थान

फोटो संख्या- 8

- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने रचा एक नया इतिहास, शिक्षा के साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में भी हम आगे : डॉ. कौशल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

रांची विश्वविद्यालय झारखंड में आयोजित 33 वें ऑल इंडिया राष्ट्रीय स्तरीय युवा महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयों के युवा कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। देश के 90 विश्वविद्यालयों में पहली बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने प्रोसेशन में प्रथम स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान रचा है। इसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति ने युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक व उनकी टीम को बधाई दी है।

कुलपति कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा है कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। कुलपति ने सभी प्रतिभागियों, कॉलेजों के प्राचार्य व टीम मैनेजर डॉ. राम निवास, डॉ. हर¨वद्र राणा, डॉ. नीलू को शुभकामनाएं दी और पूरे भारत के 90 विश्वविद्यालयों में प्रोसेशन प्रथम स्थान व नृत्य विधा में ओवरऑल ट्राफी हासिल करने पर सराहना की है।

इस महाकुंभ में भारत के 90 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने 6 विधाओं फॉक डांस, फॉक आरकेस्ट्रा, शास्त्रीय एकल नृत्य शास्त्रीय वाद्ययंत्र, तबला, फोटोग्राफी व प्रोसेशन में भाग लिया। जिसमें आर्य कॉलेज पानीपत, यूटीडी कुरुक्षेत्र, राजकीय महाविद्यालय पंचकुला ने भाग लिया व प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कौंसिल के प्रधान डॉ. रणपाल ने सभी विद्यार्थियों को व प्रबंधन के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. सीडीएस कौशल ने बताया कि फॉक डांस, फॉक ऑरकेस्ट्रा व प्रोसेशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया व शास्त्रीय एकल नृत्य में नितिन व तबला वादन में इरफान हुसैन खां और फोटोग्राफी में राहुल ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हमारा विश्वविद्यालय सांस्कृतिक क्षेत्र में प्रतिदिन प्रगति की ओर अग्रसर है। इस वर्ष 2 मार्च से 6 मार्च के बीच गुजरात के गणपत विश्वविद्यालय में होने वाले साउ फेस्ट इंटरनेशनल महोत्सव में ये सभी विद्यार्थी भाग लेने जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी