मुख्यमंत्री को है 24 घंटे बिजली देने की ¨चता : बेदी

फोटो-13 -इस भीषण गर्मी में स्वयं लोगों के बीच जाकर कर रहे बिजली बिल भरने की अपील -बेदी ने गां

By Edited By: Publish:Sun, 05 Jul 2015 12:21 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2015 04:01 AM (IST)
मुख्यमंत्री को है 24 घंटे बिजली देने की ¨चता : बेदी

फोटो-13

-इस भीषण गर्मी में स्वयं लोगों के बीच जाकर कर रहे बिजली बिल भरने की अपील

-बेदी ने गांव बकाना, हस्नपुर व लुखी में सघन महासंपर्क अभियान के दौरान सदस्यों से किया संपर्क

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री तपती दोपहर में लोगों के बीच जाकर जनहित व प्रदेशहित के लिए लोगों को बिजली का बिल भरने का आग्रह कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री को ¨चता है कि प्रदेश के 6500 गांवों को किस प्रकार 24 घंटे बिजली मुहैया कराई जाए। इसलिए लोगों की ¨चता को दूर करने के लिए आमजन से सहयोग मांग रहे हैं। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी शनिवार को गांव लुखी, बकाना व हस्नपुर में भाजपा महासंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के प्राथमिक सदस्यों के दूसरे चरण से मिलने के पश्चात लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान राज्य मंत्री ने तीनों गांवों में गली-गली जाकर लोगों से उनकी समस्याओं का जाना और मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। राज्य मंत्री ने विभिन्न विभागाों से संबंधित करीब 300 से ज्यादा लोगों की समस्याओं को सुना।

राज्यमंत्री ने गांव बकाना के लोगों से म्हारा गांव-जगमग गांव योजना की जानकारी दी। प्रदेश में पहली बार लोगों को 24 घंटे बिजली मुहैया करवाने के उदेश्य से इस योजना को राज्य सरकार ने अमलीजामा पहनाने का काम किया है। अब लोगों को अपने-अपने बिजली के बिल निरंतर भरने चाहिए और बिजली चोरी करने जैसे अपराध को छोड़ देना चाहिए। सभी लोगों को सरकार की इस योजना का साथ देकर 24 घंटे बिजली के सपने को साकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के महासंपर्क अभियान के दौरान नवनियुक्त प्राथमिक सदस्यों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। भाजपा के जिला महामंत्री र¨वद्र सांगवान ने कहा कि राज्यमंत्री ने प्रदेश भर में चल रहे भाजपा सघन महासंपर्क अभियान के दौरान 3 गांवों में भाजपा के दर्जनों प्राथमिक सदस्यों से संपर्क किया हैं। शाहाबाद में 4 जुलाई को चलाए गए महासंपर्क अभियान के दूसरे चरण में उन भाजपा प्राथमिक सदस्यों से सम्पर्क किया जा रहा हैं, जिन्होंने मिस काल के जरिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इन सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि प्राथमिक सदस्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा सके। इस दौरान प्राथमिक सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा लिखित पत्र भी सौंपा जा रहा हैं। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष दर्शन राणा, अमरजीत डांगी, दरबारा ¨सह, त्रिलोक ¨सह, निर्मल ¨सह, बलविन्द्र ¨सह, राजपाल सैनी, रजवंत कौर, माया कौर, रोशन लाल, कलाधारी, नरेश कुमार, अजीत ¨सह, गुरपाल सैनी, केहर सैनी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी