कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में आपरेशन के बाद 12 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन

एलएनजेपी अस्पताल में आपरेशन के बाद 12 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन हो गया जिन्हें उपचार के लिए PGI रेफर करना पड़ा।

By Edited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 08:55 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 01:15 PM (IST)
कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में आपरेशन  के बाद 12 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन
कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में आपरेशन के बाद 12 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में आपरेशन के बाद 12 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन हो गया, जिन्हें उपचार के लिए PGI रेफर करना पड़ा। वहीं इतने मरीजों की आंखों में इंफेक्शन से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने आपरेशन में प्रयोग किए गए सामान को सील करके जांच के लिए भेज दिया है।

लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विभाग के सर्जन द्वारा 27 फरवरी से लेकर 11 मार्च तक मरीजों का आपरेशन किया गया था। चार दिन पहले एक मरीज आपरेशन के बाद आंख में इंफेक्शन होने की समस्या लेकर एलएनजेपी अस्पताल की ओपीडी में जांच कराने के लिए पहुंचा तो चिकित्सक ने उसकी आंख में इंफेक्शन पाया।

चिकित्सक ने तुरंत दूसरे आपरेट किए हुए मरीजों को भी अस्पताल में आकर जांच कराने की सलाह दी। इनमें से 12 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन मिला। इन मरीजों को तुरंत पीजीआइ रेफर कर दिया और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर ने बताया कि कुछ मरीज रिकवर हो गए हैं, जिन्हें पीजीआइ से छुट्टी मिल गई है, जबकि बाकी मरीजों का उपचार पीजीआइ के नेत्र रोग विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में चल रहा है। वहीं आपरेशन थियेटर से दीवारों का सैंपल ले लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इंफेक्शन के कारणों के बारे में पता चलेगा।

पानीपत में 11 ने गंवाई थीं आंखें

वर्ष 2015 में पानीपत में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 11 मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई थी। तब उपभोक्ता फोरम ने आरोपित अस्पताल के नेत्र सर्जन को आदेश दिए थे कि वह पीडि़तों को 85 लाख रुपये का मुआवजा दें। इसमें से 10 लाख रुपये अस्पताल की बीमा करने वाली कंपनी ने चेक से जमा करा दिए थे। एक पात्र की आयु 55 साल से कम थी। उसे 9.36 लाख रुपये और 55 से 70 वर्ष आयु के प्रत्येक पीडि़त को 7.92 लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला हुआ था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी