युवाओं को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

युवा पीढ़ी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु आर्य कन्या गुरूकुल मोरमाजरा में शनिवार को गुरूकुल प्रबंधन समिति के प्रधान महेंद्र सिंह मान प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यगण तथा प्राचार्य केके मलिक की उपस्थिति में स्वच्छ अभियान को बहुत उत्साह और सक्रियता के साथ आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत गुरूकुल परिसर को साफ-सुथरा बनाए गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 09:48 AM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 09:48 AM (IST)
युवाओं को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
युवाओं को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

संवाद सहयोगी, बल्ला : युवा पीढ़ी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु आर्य कन्या गुरूकुल मोरमाजरा में शनिवार को गुरूकुल प्रबंधन समिति के प्रधान महेंद्र सिंह मान, प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यगण तथा प्राचार्य केके मलिक की उपस्थिति में स्वच्छ अभियान को बहुत उत्साह और सक्रियता के साथ आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत गुरूकुल परिसर को साफ-सुथरा बनाए गया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह मान ने कहा कि पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ अपने आस-पड़ोस के स्थानों को भी साफ रखना चाहिए। प्राचार्य केके मलिक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि न तो हमें स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और दूसरों को भी गंदगी फैलाने से रोकना चाहिए।

इस अवसर पर गुरुकुल प्रबंधन समिति के प्रधान महेंद्र, जसबीर सिंह, दिलीप, सुखबीर सिंह, कृष्ण ढांडा, राम सिंह, राज सैनी, नरसिंह, जगत सिंह, बलवान, ईश्वर, प्रिसिपल मधुरलता मान, सुनीता, सुषमा, दीप्ति, आदि प्राध्यापिकाओं ने मुख्य भूमिका निभाई। छात्राओं ने भी स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी