दंगल में दीपक ने अमित को दी पटकनी

श्री रामलीला मैदान में श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से विजयदशमी के उपलक्ष्य में दंगल की शुरुआत की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 08:47 AM (IST) Updated:Sat, 05 Oct 2019 08:47 AM (IST)
दंगल में दीपक ने अमित को दी पटकनी
दंगल में दीपक ने अमित को दी पटकनी

जागरण संवाददाता, करनाल : श्री रामलीला मैदान में श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से विजयदशमी के उपलक्ष्य में दंगल की शुरुआत की गई। पहले दिन कुश्ती के लगभग 60 मुकाबले खेले। समाजसेवी रामकिशन ने पहले दिन के मुकाबलों का उद्घाटन किया। मुकाबलों के पहले दिन 75 किलोग्राम भार वर्ग में दीवेश मधुबन ने मनोज सालवन को हराया। दीपक करनाल ने अमित जड़ौली को मात दी। लड़कियों के मुकाबलों में सबीना बड़ौता ने नेहा तोमर तथा शबनम बड़ौता ने मन्नू उचाना को हराया। 55 किलोग्राम से कम भार वर्ग में जतिन ने सत्यम, निशांत ने सागर, यश ने यश बड़ौता और साहिल ने पीयूष को मात दी। 55 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अभिषेक ने आर्यन, रजत ने जतिन और दीपचंद ने आशु को हराया। अक्षय ने कर्ण को मात दी। रेफरी की भूमिका संजय ने अदा की। निर्णायक मंडल में विनोद कांबोज और आशीष शामिल रहे।

कमेटी के प्रधान रामधन कांबोज और रामचंद पाला पहलवान ने कहा कि रामलीला मैदान में दंगल की परंपरा 71 सालों से चली आ रही है। हर साल विजय दशमी के नजदीक तीन दिवसीय दंगल का आयोजन किया जाता है। देश के विभिन्न राज्यों से पहलवान दंगल में अपना दम दिखाने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि 5 और 6 अक्टूबर को गुर्ज की कुश्ती होगी। इस अवसर पर रामचंद पाला पहलवान, नर सिंह, मदन लाल, फूल सिंह, राजिद्र, इंद्र सिंह, विनोद कुमार और अनिल कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी