कार की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल

गांव ठरी की एक महिला से मातम छा गया। ठरी गांव से फफडाना शुगर मिल मार्ग से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रही तीन महिलाओं को कार ने टक्कर मार दी जिनमें से दो महिलाएं नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jul 2019 09:07 AM (IST) Updated:Wed, 31 Jul 2019 09:07 AM (IST)
कार की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल
कार की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल

संसू, जलमाना : गांव ठरी की एक महिला की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। ठरी गांव से फफडाना शुगर मिल मार्ग से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रही तीन महिलाओं को तेज गति से आर रही कार ने टक्कर मार दी, जिनमें से दो महिलाएं नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इनमें महिला पुष्पा रानी ने मौके पर दम तोड़ दिया। उसके पेट के ऊपर से कार पहिया निकल गया था और माथे पर भी गहरी चोट लगी।

सरपंच राजबीर सिंह ने बताया की पुष्पा रानी पशुओं के लिए चारा लेकर गांव की ओर आ रही थी। जिसके साथ दो महिलाएं और थी। जो बुरी तरह से चोटिल है।

पुष्पा रानी के तीन बच्चे हैं। जिनमें अनमोल, गुरुरत्न व आयुष है।

असंध थाना प्रभारी जगबीर कादियान ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जांच की गई। तीन महिलाएं चारा लेकर फफडाना सुगर मिल कि ओर से गांव की ओर आ रही थी जिनको कार ने टक्कर मार दी जिसके चलते दो महिलाएं नीचे जा गिरी और एक महिला पुष्पा रानी की मौके पर मौत हो गई। मृत का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है व घायलों का उपचार करा कर जांच शुरू कर दी है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी