संगठन सदस्यता प्रमुख भारद्वाज का स्वागत

जागरण संवाददाता, करनाल : स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने मुख्यमंत्री

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jun 2019 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jun 2019 06:21 PM (IST)
संगठन सदस्यता प्रमुख भारद्वाज का स्वागत
संगठन सदस्यता प्रमुख भारद्वाज का स्वागत

जागरण संवाददाता, करनाल : स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने मुख्यमंत्री के तकनीकी सलाहकार और प्रदेश में संगठन सदस्यता प्रमुख गोविंद भारद्वाज और भाजपा नेता विशाल सेठ को स्वागत किया।

उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन ने अपना सदस्यता अभियान शुरू किया है। इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। इस सदस्यता अभियान के लिए संगठन सदस्यता प्रमुख गोविन्द भारद्वाज और भाजपा नेता विशाल सेठ को सदस्यता अभियान का सह प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनके करनाल पहुंचने पर स्वच्छता की टीम ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सदस्यता अभियान के संयोजक है। उनके साथ 4 सह-संयोजक भी बनाए गए हैं। इस मौके पर भाजपा नेता सुखदेव कागड़ा, राजेश सैनी, सुभाष त्रेहन, रवींद्र वर्मा, शाम कपूर, विशाल सामरा, परमवीर, रवि सौदा, राजकुमार संघोहा व अधिवक्ता प्रवीण सैनी ने भी उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी