स्टेशन पर ट्रेन यात्रियों को पिलाया पानी

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के यात्रियों को पानी पिलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jun 2019 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 06:41 AM (IST)
स्टेशन पर ट्रेन यात्रियों को पिलाया पानी
स्टेशन पर ट्रेन यात्रियों को पिलाया पानी

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : रेलवे स्टेशन पर जल सेवा मंडल की ओर से यात्रियों पर ठंडा पानी पिलाया गया। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेरयमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि जल सेवा करने से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि प्यासे की दुआ भी काम आती हैं।

सुभाष चंद्र सहित सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शाम के समय बंठिडा ट्रेन और दादर एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया। इस मौके पर स्वच्छ पर्यावरण समिति, शिव कांवड़ संघ, जय भारत युवा मंडल समेत कई संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित नवजोत सिंह संधू, हेमराज पोपली, धर्मबीर कालड़ा, जोगिद्र सिंह छाबड़ा, गोविद पोपली, रणजीत भारद्वाज, बलदेव गिरधर, यतिन सचदेवा, राजकुमार अनेजा, रामलाल वर्मा, अश्विनी, चंद्र डुडेजा, भीम सचदेवा व सौरभ तनेजा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी