चार माह पहले गिरी पार्क की दीवार, आज तक नहीं बन पाई

जिला प्रशासन जनहित की समस्याओं को लेकर कितना गंभीर है यह अंदाजा इसी से ही लगाया जा सकता है कि सेक्टर 14 स्थित पार्क की दीवार चार माह में भी नहीं बन पाई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Nov 2019 09:57 AM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 09:57 AM (IST)
चार माह पहले गिरी पार्क की दीवार, आज तक नहीं बन पाई
चार माह पहले गिरी पार्क की दीवार, आज तक नहीं बन पाई

जागरण संवाददाता, करनाल : जिला प्रशासन जनहित की समस्याओं को लेकर कितना गंभीर है, यह अंदाजा इसी से ही लगाया जा सकता है कि सेक्टर 14 स्थित पार्क की दीवार चार माह में भी नहीं बन पाई है। बारिश के चलते पार्क की दीवार गिर गई थी। इस संबंध में जिला प्रशासन को सूचना दी गई। कई दिनों तक इसकी कोई सुध नहीं ली गई तो बाद में यहां दीवार बनाने की बजाए तारें लगाकर पल्ला झाड़ लिया गया। अंधेरे के दौरान यहां लोगों को तारें नहीं दिख पाती, जिससे वे इनमें उलझ कर गिर रहे है तो वहीं चोट लगने का भी खतरा हर समय बना रहता है। प्रशासन को चाहिए की यहां पहले की तरह दीवार का निर्माण किया जाए। दीवार गिर जाने से पार्क की सुंदरता पर भी पर भी असर पड़ा है।

chat bot
आपका साथी