त्रिवेणी लगाने से होता सुख, शांति और समृद्धि का वास : अनुपमा सांगवान

समाधानांचल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संतोष यादव द्वारा चलाए जा रहे त्रिवेणी लगाने के कार्य को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर-12 में हुडा की संपदा अधिकारी अनुपमा सांगवान द्वारा 211वीं एवं सरोज देवी द्वारा 212वीं त्रिवेणी लगाई गई। उन्होंने त्रिवेणी से होने वाले लाभ बताए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Aug 2018 06:25 PM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 01:11 AM (IST)
त्रिवेणी लगाने से होता सुख, शांति और समृद्धि का वास : अनुपमा सांगवान
त्रिवेणी लगाने से होता सुख, शांति और समृद्धि का वास : अनुपमा सांगवान

जागरण संवाददाता, करनाल : समाधानांचल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संतोष यादव द्वारा चलाए जा रहे त्रिवेणी लगाने के कार्य को आगे बढ़ाते हुए सेक्टर-12 में हुडा की संपदा अधिकारी अनुपमा सांगवान द्वारा 211वीं एवं सरोज देवी द्वारा 212वीं त्रिवेणी लगाई गई। उन्होंने त्रिवेणी से होने वाले लाभ बताए।

अनुपमा सांगवान ने बड़, नीम और पीपल के पौधे रोपित करते हुए कहा कि त्रिवेणी जिस स्थान पर भी लगाई जाती है वहां हमेशा सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। जब यह त्रिवेणी बड़ी होकर वटवृक्ष का रूप धारण करती है तो यह मानव के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं मानी जाती। इससे न केवल फल, छाया और लकड़ी मिलती है बल्कि इनसे प्राप्त होने वाली जड़ी-बूटियों से अनेक असाध्य रोगों का इलाज किया जाता है।

संस्था के वित्त सचिव सहर्ष ¨सघल ने कहा कि त्रिवेणी को शास्त्रों में स्थायी यज्ञ की संज्ञा दी गई है। जहां त्रिवेणी लगी होती है, वहां हर पल हर क्षण सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह चलता रहता है। हर वह सांस जो श्रद्धाभाव से अध्यात्मिक भाव से इस त्रिवेणी को लगाता है या लगवाता है, उसका कोई भी सात्विक कर्म विफल नहीं जाता। त्रिवेणी तीन पेड़ों बड़, नीम और पीपल का संगम होता है।

इस मौके पर समाधानांचल के स्टेट कोर्डिनेटर, एडवोकेट दीपक, एडवोकेट राकेश, एडवोकेट रविन्द्र, श्रीमती सरोज देवी, डॉ. एसपी ¨सघल, मनीष कादियान, डॉ. देवेन्द्र यादव, कुलदीप व राजीव माली उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी