बांझपन चिकित्सा शिविर में 15 पशुओं का किया उपचार

पशुपालन विभाग एवं राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन राजकीय पशु चिकित्सालय ऊंचा समाना में आयोजित किया गया। पशुओं के लिए बांझपन चिकित्सा शिविर में 15 पशुओं का परीक्षण कर उपचार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 08:48 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 08:48 AM (IST)
बांझपन चिकित्सा शिविर में 15 पशुओं का किया उपचार
बांझपन चिकित्सा शिविर में 15 पशुओं का किया उपचार

जागरण संवाददाता, करनाल : पशुपालन विभाग एवं राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन राजकीय पशु चिकित्सालय ऊंचा समाना में आयोजित किया गया। पशुओं के लिए बांझपन चिकित्सा शिविर में 15 पशुओं का परीक्षण कर उपचार किया गया। इसके बाद एक पशुपालक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक पशुपालकों ने भाग लिया।

राजकीय पशु चिकित्सालय, ऊंचा समाना के पशु चिकित्सक डॉ. अमरजीत सिन्हा एवं राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के प्रधान वैज्ञानिकों डॉ पीके सिंह, डॉ. एके मिश्रा तथा डॉ. इंद्रजीत गांगुली ने पशुपालकों की पशु स्वास्थ्य, प्रबंधन, पशु बीमा, तथा पशुपालन हेतु ऋण आदि समस्याओं को सुना। डॉ. सिन्हा ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्सालय, ऊंचा समाना द्वारा प्रदेश में दीनदयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत सर्वाधिक बीमा किया गया है। पशु पालकों से आह्वान किया कि और अधिक संख्या में पशु बीमा के लिए आगे आएं। उन्होंने यह भी बताया कि पशु पालन ऋण का पंजीकरण प्रारंभ हो गया है और इच्छुक पशुपालकों से पंजीकरण हेतु अनुरोध भी किया। राष्ट्रीय पशु आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो के वैज्ञानिकों ने पशुओं की स्वच्छता पर विशेष बल दिया। पशुपालकों से अपील की जल संरक्षण की अति आवश्यकता है, अत: किसानों को वर्षा के जल के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए, जिससे भूजल स्तर को और अधिक गिरने से बचाया जा सके।

chat bot
आपका साथी