गुरु से मिलता है शिष्य को संस्कार : स्वामी सत्यानंद

जागरण संवाददाता, करनाल उत्तम औषधालय के प्रांगण में चल रही कार्तिक मास की कथा में महामंडल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 08:15 PM (IST)
गुरु से मिलता है शिष्य को संस्कार : स्वामी सत्यानंद
गुरु से मिलता है शिष्य को संस्कार : स्वामी सत्यानंद

जागरण संवाददाता, करनाल

उत्तम औषधालय के प्रांगण में चल रही कार्तिक मास की कथा में महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने कहा कि गुरु के पास शिष्य को संस्कार मिलता है। संस्कार ही जीवन में परमात्मा का अनुभव कराता है। गुरू के आशीर्वाद से उस परम प्रभु का प्रत्यक्ष दर्शन होता है। संस्कारहीन व्यक्ति को जीवन में संस्कार के अभाव में रोना पड़ता है। बच्चे का जीवन खिलौने तक ही सीमित है क्योंकि उसमें अभी संस्कार प्रफुल्लित नहीं हुआ। इस व्यक्ति को संस्कार की प्राप्ति नहीं वह जीवनभर पछताता है। गुरु के आशीर्वाद से संस्कार की प्राप्ति होती है जिस शिष्य को उत्तम संस्कार की प्राप्ति हो गई, उसका जीवन परमात्मा में समर्पित हो जाता है। इस अवसर पर वैद्य देवेंद्र बतरा, दर्शना बतरा, मानव बतरा, सुभाष गुरेजा, भारत भूषण, सुभाष वधावन, राजेन्द्र मोहन, सोना देवी, रामप्रकाश, देवीबाई, रामसरूप, रामलाल और डॉ. दीनानाथ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी