26 फरवरी को बरसात फिर बढ़ाएगी किसानों की मुश्किल

सुबह के समय ठंडी हवा ने एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दिनभर तेज धूप निकली मौसम साफ रहा। लेकिन तापमान में आई 7.0 डिग्री सेल्सियस से हुआ मौसम बदलाव स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नही है। अधिकतम तापमान में भी 4.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 21 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 90 फीसद दर्ज की गई जो शाम को मामूली गिरावट के साथ 83 फीसद रह गई। हवा 4.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Feb 2019 09:21 AM (IST) Updated:Sun, 24 Feb 2019 09:21 AM (IST)
26 फरवरी को बरसात फिर बढ़ाएगी किसानों की मुश्किल
26 फरवरी को बरसात फिर बढ़ाएगी किसानों की मुश्किल

जासं, करनाल : सुबह के समय ठंडी हवा ने एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस था जो शनिवार को गिरकर 7.0 डिग्री तक आया गया। जिससे ठंडक बढ़ गई है। हालांकि दिनभर तेज धूप निकली, मौसम साफ रहा। लेकिन तापमान में आई 7.0 डिग्री सेल्सियस से हुआ मौसम बदलाव स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नही है। अधिकतम तापमान में भी 4.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 21 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 90 फीसद दर्ज की गई जो शाम को मामूली गिरावट के साथ 83 फीसद रह गई। हवा 4.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 26 फरवरी को मौसम में बदलाव हो सकता है। बरसात के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी