ट्रैक्टरों पर गूंज रहे हरियाणा और पंजाब के तराने

जागरण संवाददाता करनाल कभी कहा जाता था कि जो आज पंजाब सुन रहा है वह एक दिन पूरा देश्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 06:24 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 06:24 AM (IST)
ट्रैक्टरों पर गूंज रहे हरियाणा और पंजाब के तराने
ट्रैक्टरों पर गूंज रहे हरियाणा और पंजाब के तराने

जागरण संवाददाता, करनाल: कभी कहा जाता था कि जो आज पंजाब सुन रहा है, वह एक दिन पूरा देश सुनेगा। रविवार को नेशनल हाईवे पर दिल्ली की तरफ दौड़ लगा रहे किसानों के ट्रैक्टरों पर बजते पंजाबी गीतों के धूम-धड़ाके ने यह हकीकत बखूबी नुमायां कर दिखाई तो हरियाणवी गीतों के धमाल ने भी पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया। खास पहलू यह रहा कि इस दरमियान दोनों ही सूबों के बाशिदे सिर से पांव तक एक ही रंग में रंगे नजर आए।

रविवार को करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा का नजारा देखते ही बना। सुबह से लेकर रात तक हर पल यहां नेशनल हाईवे पर दौड़ लगाते ट्रैक्टरों के लंबे काफिले ने बखूबी एहसास कराया कि किसानों में कितना जोश है। इन तमाम ट्रैक्टरों पर खास तौर पर म्यूजिक सिस्टम भी लगे नजर आए, जिन पर बज रहे पंजाबी और हरियाणवी गीतों ने पूरे माहौल में इन दोनों राज्यों की संस्कृति का रंग घोल दिया। कई ट्रैक्टरों पर बाकायदा विशेष प्रकार का बूफर सिस्टम भी लगा दिखाई दिया।

अमृतसर से आए जश्नप्रीत ने अपने जॉन डिअर ट्रैक्टर को अलग ही रंगत में ढाल दिया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर के अगले हिस्से में बुल गार्ड लगवाया है ताकि इसकी मजबूती बढ़ जाए तो इसी प्रकार सोनी का म्यूजिक सिस्टम भी हाल ही में फिट कराया। ट्रैक्टर को पूरी तरह मोडिफाइड किया है ताकि परेड में इसकी ही नहीं बल्कि पंजाब की शान पूरे हिदुस्तान को बखूबी दिखाई दे। इसी तरह हरियाणा के कैथल से आए अमरिद्र सिंह खारा ने बताया कि ये पल यकीनन यादगार हैं। दोनों राज्यों के किसान पूरी ताकत के साथ आंदोलन में भाग ले रहे हैं। दिल्ली परेड में यह एकजुटता दर्शाई जाएगी।

इन गीतों की मची धूम

किसी ने हाथ ठा कै देखेया, तो हाथा नै उखाड़ देंगे, किसान एंथम, पंजाब बोलदा, एलान, तैनू दिल्लीए ए कट्ठ परेशान करूंगा, पर फसलां दे फैंसले किसान करूगा, किसी दे पेयो दी नी जगीर बट्टां साडियां, साडा हक, बबीहा मोदी दा, असीं बड्डांगे, ऐलान, खिच्च लै जट्टा, खिच्च तैयारी, पेचा पै गया सेंटर नाल, तेरे मन च ना रै जे कोई शक दिल्लीए आदि। इनके गायकों के दीवाने हैं किसान

रणजीत बावा, सतविदर कौर बिट्टी, अरविद जांगिड़, जस्स बाजवा, मनकीरत औलख, निशान भुल्लर, जोर्डन संधू, फाजिलपुरिया, दलप्रीत ढिल्लो, डीजे फ्लो, बॉबी संधू, भजन सिंह, पूजन साहिल, कंवर ग्रेवाल, हर्फ चीमा, राजवीर जंवदा आदि।

chat bot
आपका साथी