कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

सात दिवसीय श्रीमछ्वागवत कथा ज्ञान का शुभारंभ शनिवार मंगल कलशयात्रा एवं शोभायात्रा के साथ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 08:15 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 08:15 AM (IST)
कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

संवाद सूत्र, जलमाना : सात दिवसीय श्रीमछ्वागवत कथा ज्ञान का शुभारंभ शनिवार मंगल कलशयात्रा एवं शोभायात्रा के साथ किया गया। यह कलश यात्रा कथा स्थल कोटि तीर्थ से आरंभ होकर सालवन चौक होते हुए जलमाना रोड, पाढ़ा चौक, होते हुए सरपंच निवास होते हुए कथा स्थल पर सम्पन्न हुई। महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठा मंगल कामना की। सरस कथा वाचक पंडित यशपाल महाराज विराजमान रहे। कलशयात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन जयवीर जून ने फीता काटकर किया।

प्रथम दिवस पर श्रीमछ्वागवत कथा का माहात्म्य बताते हुए पंडित यशपाल ने कहा कि वेदों का सार युगों-युगों से मानव जाति तक पहुंचता रहा है। भागवत महापुराण यह उसी सनातन ज्ञान की पयस्विनी है जो वेदों से प्रवाहित होती चली आ रही है। इसीलिए भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। 28 सितंबर तक कथा सुनाई जाएगी। इस अवसर पर शिवप्रकाश दुबे, सुमेर चंद, सत्यदेव शर्मा, राजेश शर्मा, बलवान चौधरी, पाले राम, देव शर्मा, अनिल कुमार, सुरेंद्र शर्मा, सोनू शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी