प्रचंड हुई ठंड, दिन का तापमान 10 डिग्री तक आया

ठंड प्रचंड होती जा रही है। बीते चार दिन से धूप नसीब नहीं हो रही है। रविवार का दिन भी भयंकर ठंड के बीच गुजरा। दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जो 10.0 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 07:25 PM (IST)
प्रचंड हुई ठंड, दिन का तापमान 10 डिग्री तक आया
प्रचंड हुई ठंड, दिन का तापमान 10 डिग्री तक आया

जागरण संवाददाता, करनाल: ठंड प्रचंड होती जा रही है। बीते चार दिन से धूप नसीब नहीं हो रही है। रविवार का दिन भी भयंकर ठंड के बीच गुजरा। दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जो 10 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। दिन व रात के तापमान में महज 2.8 डिग्री का अंतर है जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार इस सीजन का सबसे ठंड दिन दर्ज किया गया गया। वहीं, रात और सुबह के समय कोहरे की चादर भी छा रही है। कुछ समय तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है।

इस समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण कोंकण और गोवा और पड़ोस पर बना हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को और दूसरा 18 जनवरी को पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा गिरने की भी संभावना बनी हुई है। ठंड ने किया बेहाल, घरों में दुबके लोग

चार दिन से ठंड चरम पर पहुंच गई है। एक तो कोरोना संक्रमण दूसरी तरह कड़ाके की ठंड, इस वजह से लोग घरों से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। ठंड में बेहद जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। अत्याधिक ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि कृषि एवं कल्याण विभाग के पूर्व तकनीकी अधिकारी डा. एसपी तोमर ने कहा कि गेहूं की फसल की वृद्धि की ²ष्टि से यह ठंड बड़े काम की है। जितनी अधिक ठंड होगी और लंबे समय तक चलेगी, उतना ही उत्पादन अच्छा हो सकता है।

chat bot
आपका साथी