आर्य कन्या महाविद्यालय गुरुकुल मोरमाजरा में विज्ञान प्रदर्शनी

आर्य कन्या महाविद्यालय गुरुकुल मोरमाजरा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य केके मलिक के नेतृत्व व युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की आयोजक दीप्ति की अध्यक्षता में वैज्ञानिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 07:45 AM (IST)
आर्य कन्या महाविद्यालय गुरुकुल मोरमाजरा में विज्ञान प्रदर्शनी
आर्य कन्या महाविद्यालय गुरुकुल मोरमाजरा में विज्ञान प्रदर्शनी

संवाद सहयोगी, बल्ला : आर्य कन्या महाविद्यालय गुरुकुल मोरमाजरा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य केके मलिक के नेतृत्व व युवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की आयोजक दीप्ति की अध्यक्षता में वैज्ञानिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, भूगोल एवं कम्प्यूटर संकाय के विद्यार्थियों ने विभिन्न माडल्स की सहायता से उपस्थित अतिथियों एवं छात्राओं को आधुनिक युग में विज्ञान के बढ़ते उपयोग के विषय में अवगत करवाया। इस अवसर पर प्रधान महेंद्र सिंह मान, जसबीर सिंह, कृष्ण ढांडा, सुखबीर सिंह, मांगे राम, नर सिंह, ईश्वर सिंह, बलवान, जगत सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी