संजय सिंह को चुना गया यूनियन का प्रधान

एचएसईबी वर्कर यूनियन की नेवल सब डिवीजन का द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। यूनिट प्रधान राजकुमार चौधरी व सिटी यूनिट सचिव उमेद सिंह मलिक की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jul 2019 07:03 AM (IST) Updated:Sun, 28 Jul 2019 07:03 AM (IST)
संजय सिंह को चुना गया यूनियन का प्रधान
संजय सिंह को चुना गया यूनियन का प्रधान

जागरण संवाददाता, करनाल : एचएसईबी वर्कर यूनियन की नेवल सब डिवीजन का द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। चुनाव प्रक्रिया सिटी यूनिट प्रधान राजकुमार चौधरी व सिटी यूनिट सचिव उमेद सिंह मलिक की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से संजय सिंह को प्रधान, रविद सिंह को उपप्रधान, सोमपाल को सचिव, करतार सिंह को सह सचिव, साहब सिंह को कोषाध्यक्ष तथा आर्यभूषण, रविद्र मलिक व हरपाल को को संगठनकर्ता चुना गया। नए पदाधिकारियों ने यूनियन के लिए समर्पण भाव से काम करने की शपथ ली। बिजली कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

इस अवसर पर एचवीपीएनएल के महासचिव गुरमीत सिंह, सुरेश, एचवीपीएन के सर्कल सचिव गुरमीत सिंह सैनी, सुरेश सिंह, संदीप मलिक, उपेंद्र यादव, रणबीर जैलदार, दीपक, गुलाब सिंह, सुनील राणा, सुरेंद्र दरड़, सुनील, राजकुमार, राजकुमार कोहली, दीवान चंद, संदीप, जगदीश रावल व बलविद्र मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी