ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने करनाल में डाला महापड़ाव

प्रदेश के हजारों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने करनाल में अपनी मांगों को लेकर महापड़ाव शुरू किया। सीटू के नेतृत्व में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के बैनर तले पिछले 27 अगस्त से लगातार हड़ताल पर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 09:34 AM (IST) Updated:Sun, 08 Sep 2019 09:34 AM (IST)
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने करनाल में डाला महापड़ाव
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने करनाल में डाला महापड़ाव

जागरण संवाददाता, करनाल : प्रदेश के हजारों ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने करनाल में अपनी मांगों को लेकर महापड़ाव शुरू किया। सीटू के नेतृत्व में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के बैनर तले पिछले 27 अगस्त से लगातार हड़ताल पर हैं। हजारों कर्मचारी मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पहुंचे थे। पड़ाव की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष देवीराम ने की। इस महापड़ाव को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष देवीराम, महासचिव विनोद कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री, सीटू के प्रदेश अध्यक्ष सतवीर सिंह, महासचिव जय भगवान, सचिव सुरेखा ने संबोधित किया। महापड़ाव के दौरान कर्मचारी शहर में जुलूस निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे। कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय का घेराव किया।

इस अवसर यूनियन के राज्य कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, राज्य सचिव देवेंद्र, कैथल के प्रधान अजय उपप्रधान जवाजा राम व राज्य उपाध्यक्ष महेश चंद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी