रोजी हंजराहा मिसेज इंडिया यूनिवर्सल हरियाणा-2019 की विजेता रही

रोजी हंजराहा को मिसेज इंडिया यूनिवर्सल हरियाणा बेस्ट पर्सनेल्टी-2019 की विजेता रहने पर प्रदेशवासियों खुशी है। 6 अप्रैल को होटल डिवाइन में बलूम फेयर प्रोडक्शन मुंबई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वह विजेता रही। इसके अलावा उन्हें बेस्ट पर्सनेल्टी-2019 के खिताब से भी नवाजा गया। वह मिसेज इंडिया यूनिवर्सल हरियाणा फाइनलिस्ट 2019 रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 07:49 AM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 07:49 AM (IST)
रोजी हंजराहा मिसेज इंडिया यूनिवर्सल हरियाणा-2019 की विजेता रही
रोजी हंजराहा मिसेज इंडिया यूनिवर्सल हरियाणा-2019 की विजेता रही

जागरण संवाददाता, करनाल : रोजी हंजराहा को मिसेज इंडिया यूनिवर्सल हरियाणा बेस्ट पर्सनेल्टी-2019 की विजेता रहने पर प्रदेशवासियों खुशी है। 6 अप्रैल को होटल डिवाइन में बलूम फेयर प्रोडक्शन मुंबई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वह विजेता रही। इसके अलावा उन्हें बेस्ट पर्सनेल्टी-2019 के खिताब से भी नवाजा गया। वह मिसेज इंडिया यूनिवर्सल हरियाणा फाइनलिस्ट 2019 रही हैं।

सेक्टर-14 मार्केट स्थित कार्यालय में रोजी हंजराहा ने बताया कि इस आयोजन में फ‌र्स्ट रनरअप यमुनानगर की मितलेश संधू रही व सेकेंड रनरअप जींद की रेनू रही। भूम फेयर प्रोडक्शन मुंबई की ओर से इस चयन को लेकर ऑडिशन चल रहे थे। चयनित प्रतिभागियों ने करनाल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और वह पूरे हरियाणा में विजेता रही है। दो महीने बाद दुबई में राष्ट्रीय स्तरीय फिनाले होगा और उसके विजेता बाद में यूएस में आयोजित किए जाने वाले अंतररष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लेंगी।

chat bot
आपका साथी