खालसा कॉलेज में रत्नावली सांग महोत्सव आज से

गुरु नानक खालसा कॉलेज में 27 28 व 29 फरवरी को रत्नावली सांग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस सांग का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के सौजन्य से किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 06:05 AM (IST)
खालसा कॉलेज में रत्नावली सांग महोत्सव आज से
खालसा कॉलेज में रत्नावली सांग महोत्सव आज से

जागरण संवाददाता, करनाल : गुरु नानक खालसा कॉलेज में 27, 28 व 29 फरवरी को रत्नावली सांग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस सांग का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के सौजन्य से किया जाएगा।

प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे एसडी कॉलेज पानीपत के छात्र-छात्राएं पंडित मांगे राम का पिगला भरथरी सांग का आयोजन किया जाएगा। 28 फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे दयानंद कॉलेज हिसार के विद्यार्थी सुरिद्र कादियान रजित राजा सघर सांग का मंचन करेंगे। जबकि 29 फरवरी को सुबह 10 बजे पंडित मांगे राम के सांग जैमल फत्ता का मंचन किया जाएगा। इसमें कॉलेज के विद्यार्थी व स्टाफ के साथ-साथ विभिन्न गांवों से ग्रामीण व पंचायत सदस्य भी सांग का आनंद लेंगे। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान स. कंवरजीत सिंह प्रिस ने कहा कि कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डा. गुरिद्र सिंह, डा. बीर सिंह व प्रो. कृष्ण अरोड़ा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी