कुरुक्षेत्र से प्रधानमंत्री ने चुनाव अभियान की शुरुआत की : रामबिलास

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि 2019 के चुनाव अभियान की शुरुआत आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र की भूमि से कर दी है। प्रधानमंत्री का हरियाणा से विशेष लगाव है इसलिए वे यहां दिल खोल कर सौगात देते हैं। शिक्षा मंत्री गांव अराईपुरा में प्रदेश के पूर्व चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा के भाई ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष रामपाल शर्मा के निधन पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 07:38 AM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 07:38 AM (IST)
कुरुक्षेत्र से प्रधानमंत्री ने चुनाव अभियान की शुरुआत की : रामबिलास
कुरुक्षेत्र से प्रधानमंत्री ने चुनाव अभियान की शुरुआत की : रामबिलास

संवाद सहयोगी, घरौंडा : हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि 2019 के चुनाव अभियान की शुरुआत आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र की भूमि से कर दी है। प्रधानमंत्री का हरियाणा से विशेष लगाव है इसलिए वे यहां दिल खोल कर सौगात देते हैं। शिक्षा मंत्री गांव अराईपुरा में प्रदेश के पूर्व चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा के भाई ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष रामपाल शर्मा के निधन पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचे थे।

मंगलवार को गांव अराईपुरा में दिल्ली के सीएम केजरीवाल की ओर से हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था पर बार-बार सवाल उठाने के बारे में सवाल पूछे जाने पर रामबिलास ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को फ्री कर दिया है, इसलिए वे हरियाणा में घूमते रहते है। हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था बेहतर है और इसको ओर भी बेहतर करने के लिए सरकार प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाला समय भाजपा का होगा और दस की दस लोकसभा सीटों पर भाजपा काबिज होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार साफ नीयत व नियती के साथ प्रदेश का समान रूप से विकास करवा रही है। भाजपा ने क्षेत्रवाद के मिथक को तोड़ा है। पिछली सरकारों ने केवल मात्र एक ही क्षेत्र पर विकास कार्य करवाए, लेकिन भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास नीति के तहत कार्य किया है। रामबिलास शर्मा ने कहा कि जींद उपचुनाव में जनता ने अपना मूड़ स्पष्ट कर दिया है। जनता पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कार्यों से खुश हैं। हरियाणा की राजनीति में दूसरे दलों की जोड़तोड़ की राजनीति को उन्होंने नकारते हुए कहा कि जनता अब बीजेपी के कार्यो में विश्वास रखती है और आने वाला समय केंद्र व प्रदेश में भाजपा का होगा।

chat bot
आपका साथी