नगरपालिका के उपप्रधान का इस्तीफे का ऐलान, प्रधान पर वादाखिलाफी का आरोप

नगरपालिका के उपाध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। वार्ड-16 के पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप का कहना है कि प्रधान अमरीक सिंह ने उनके साथ धोखा किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 08:22 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:11 AM (IST)
नगरपालिका के उपप्रधान का इस्तीफे का ऐलान, प्रधान पर वादाखिलाफी का आरोप
नगरपालिका के उपप्रधान का इस्तीफे का ऐलान, प्रधान पर वादाखिलाफी का आरोप

संवाद सहयोगी, घरौंडा : नगरपालिका के उपाध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। वार्ड-16 के पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप का आरोप है कि प्रधान अमरीक सिंह ने उनके साथ धोखा किया है। अमरीक ने बीती 16 मार्च को त्यागपत्र देने का वादा किया था, लेकिन अब मुकर गए हैं। हाईवे स्थित ढाबे पर पत्रकार वार्ता में उपप्रधान कंवलजीत ने इस्तीफा देने की घोषणा की है। उपप्रधान सोमवार को जिला उपायुक्त निशांत यादव को इस्तीफा सौंपेंगे। वार्ता में वार्ड-एक के पार्षद जयनारायण, वार्ड-2 के पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार, वार्ड-9 के पार्षद विक्रमजीत सिंह, वार्ड-10 के पार्षद रामसिंह, वार्ड-13 से विकास कुमार, वार्ड-14 के ओंकार शर्मा, वार्ड-16 के पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप सिंह राणा शामिल हुए। फैसले पर अमल न होने पर उपजा विवाद लगभग एक साल पहले भी प्रधान सुभाष गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। प्रधान का अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद मौजिज लोगों की बैठक हुई थी। पार्षद प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया था कि सबसे पहले पार्षद अमरीक सिंह प्रधान बनेगा। पार्षद अमरीक सिंह 16 मार्च 2020 को अपना इस्तीफा देंगे, उसके बाद कुलदीप सिंह की पार्षद पत्नी को प्रधान बनाया जाएगा। इसी के साथ उपप्रधान पद से कंवलजीत सिंह इस्तीफा देंगे और वार्ड-दस के पार्षद रामसिंह को उपप्रधान बनाया जाएगा, छह माह के बाद ओंकार दत्त को उपप्रधान की बागडोर सौंपी जाएगी। तीन माह से नपा के प्रधान व उपप्रधान के इस्तीफे की पार्षदों के बीच बात चल रही थी, लेकिन अभी तक प्रधान व उपप्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया था। नगरपालिका प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि नगरपालिका के उपप्रधान कंवलजीत प्रिस का अपने पद से इस्तीफा देने उनका निजी मामला है। पार्षदों ने मुझ पर जो आरोप लगाए हैं उसका पक्ष मैं कल आकर रखूंगा। आज जरूरी काम से बाहर हूं।

chat bot
आपका साथी