स्वामी श्रद्धानंद की जीवनी पर नाटक की प्रस्तुति

स्वामी श्रद्धानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 08:48 AM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 08:48 AM (IST)
स्वामी श्रद्धानंद की जीवनी पर नाटक की प्रस्तुति
स्वामी श्रद्धानंद की जीवनी पर नाटक की प्रस्तुति

संवाद सूत्र, नीलोखेड़ी: स्वामी श्रद्धानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष वरिद्र वर्मा ने की। स्कूली बच्चों की ओर से स्वामी श्रद्धानंद की जीवनी पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक समिति की ओर से जरूरतमंद 76 बच्चों को गर्म वस्त्र भी दिए। अध्यक्ष वरिद्र वर्मा ने कहा कि सत्य का प्रचार करने के लिए स्वामी श्रद्धानंद ने देश का दौरा किया और उन्होंने बुद्धिवाद की मशाल जलाई। प्राचार्य सुंदना अरोड़ा और पूर्व अध्यक्ष बीपी बत्रा ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान से ही समाज में एक नई क्रांति का संचार हुआ था। उन्होंने कहा कि हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर कवल चंद सलूजा, सुभाष चौधरी, रामकृष्ण छाबड़ा, वेद व्यास मलिक, सचिव अशोक पुलाना, शिक्षिका मंजू बग्गा, नीरू शर्मा, संतोष गुलाटी, प्रियंका शर्मा, कर्मवीर, सुनीता मेहता और पूरन चंद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी