महिलाओं ने भूख हड़ताल में बैठ आंदोलन को समर्थन दिया

4 जनवरी को केंद्र के साथ होने वाली किसानों की मीटिग से पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बड़ा बयान दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 08:45 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 08:45 AM (IST)
महिलाओं ने भूख हड़ताल में बैठ आंदोलन को समर्थन दिया
महिलाओं ने भूख हड़ताल में बैठ आंदोलन को समर्थन दिया

संवाद सहयोगी, घरौंडा : 4 जनवरी को केंद्र के साथ होने वाली किसानों की मीटिग से पहले भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बड़ा बयान दिया है। चढूनी ने कहा कि सरकार के रुख को देखते हुए उन्हें नहीं लगता कि सोमवार को सहमति बनेगी। ऐसे में किसानों का आंदोलन और लंबा खींच सकता है। आंदोलन के दौरान गुरनाम चढूनी ने अपने संगठन से लोगो को जोड़ने का अभियान भी शुरू कर दिया है । भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नए पदाधिकारियों को आंदोलन के मंच से नियुक्ति दी गई। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हाइवे के टोल पर चल रहा किसानों के विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। क्रमिक भूख हड़ताल के 10वें दिन पांच महिलाएं राजेश्वरी रंधावा, पुष्पा गोलपुरी, मीनू मुंजाल, सोनिया तंवर, सरोज शर्मा भूख हड़ताल पर बैठ आंदोलन को अपना समर्थन दिया। किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं का आभार जताया। चढूनी ने एक बार फिर अम्बानी, अडानी और बाबा रामदेव के प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करने का आह्वान किया। सोमवार को दिल्ली में होने वाली सरकार के साथ बातचीत को लेकर चढूनी का रुख निराशा भरा दिखाई दिया।

बाइक की टक्कर लगने नाबालिग घायल

घरौंडा : कुटेल-गामड़ी रोड पर नाबालिग को बाइक की टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कुटेल गामड़ी निवासी सीमा 12 दिसंबर की शाम नौ वर्षीय यश के साथ कुटेल से घर गामड़ी जा रही थी। राजबीर कल्याण फार्म के सामने पीछे से बाइक चालक ने यश को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से यश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने सीमा की शिकायत के आधार पर आरोपित बाइक चालक सतपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी