इंद्री किसान मेले में कृषि यंत्रों का अवलोकन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 07:15 AM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 07:15 AM (IST)
इंद्री किसान मेले में कृषि यंत्रों का अवलोकन
इंद्री किसान मेले में कृषि यंत्रों का अवलोकन

संवाद सहयोगी, इंद्री : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विधायक रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त निशांत कुमार यादव के नेतृत्व में कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की पार्टी ने सरकार की योजनाओं से संबंधित गीत प्रस्तुत किया। मेले में उपस्थित किसानों से कृषि से संबंधित प्रश्न पूछे गए और सही जबाव देने वाले किसानों एवं प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। उपायुक्त निशांत यादव ने कहा कि पराली जलाने के कारण करनाल जिला प्रदेश में चर्चित रहा है। पराली की समस्या से निपटने के लिए सरकार द्वारा किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र दिए जा रहे हैं। इस मौके पर उप-निदेशक कृषि डॉ. आदित्य प्रताप डबास, एसडीएम सुमित सिहाग, तहसीलदार दर्पण कांबोज, बीडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर, साहब सिंह, चेयरपर्सन शिवानी गोयल, चरण सिंह मढान, रोहतास कांबोज, मेहम सिंह धीमान, राजबीर शर्मा, अनिल कुमार सरवन माजरा, विनोद कुमार, गोपाल कृष्ण भाटिया, सुभाष फूसगढ़ मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी