बरसत में मनाई गई सावित्रीबाई फुले जयंती

बरसत गांव की सैनी चौपाल में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हिदी के प्रोफेसर डा. सुभाष चंद्र ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jan 2020 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 04 Jan 2020 07:40 AM (IST)
बरसत में मनाई गई सावित्रीबाई फुले जयंती
बरसत में मनाई गई सावित्रीबाई फुले जयंती

संवाद सहयोगी, घरौंडा : बरसत गांव की सैनी चौपाल में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हिदी के प्रोफेसर डा. सुभाष चंद्र ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सत्यशोधक फाउंडेशन एवं सृजन कला मंच बरसत की ओर से आयोजित गोष्ठी में डॉ. सुभाष चंद्र द्वारा रचित सावित्रीबाई फुले की पुस्तक का भी विमोचन किया गया। डा. सुभाष चंद्र ने कहा कि कहा कि शिक्षा ही जिदगी का गेम चेंजर है। शिक्षा से सबकुछ बदल जाता है। विचार गोष्ठी को शिक्षक चंद्रवती शर्मा, महिद्र खेडा, अरुण कैहरबा व साहित्यकार राधेश्याम भारतीय, सुशील चौहान, संजय सैनी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पंचायत सदस्य नरेश सैनी, अंकित, रिकू व उनकी टीम, जिले सिंह, प्राध्यापक ललित कुमार, वीरभान, राकेश, कुलदीप रंगा व स्कूल की लड़कियों को सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान मान सिंह चंदेल, साहित्यकार दयाल जास्ट, पंच रामदास, परमिल, अनिल सैन, भारत विकास परिषद बरसत शाखा संरक्षक डा. संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष सुधीर शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी