नेताजी की जयंती आज, गाएंगे आजादी के तराने, फहराएंगे तिरंगा

--जिले भर में शहर से लेकर गांव देहात तक होंगे कार्यक्रम जागरण संवाददाता करनाल रि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 11:17 PM (IST)
नेताजी की जयंती आज, गाएंगे आजादी के तराने, फहराएंगे तिरंगा
नेताजी की जयंती आज, गाएंगे आजादी के तराने, फहराएंगे तिरंगा

--जिले भर में शहर से लेकर गांव देहात तक होंगे कार्यक्रम जागरण संवाददाता, करनाल: रविवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिले के समस्त गांवों एवं शहरी वार्डों में आजादी के 75वें साल के ²ष्टिगत 75 की संख्या में महिला-पुरुष एकत्रित होकर आजादी के तराने गाएंगे। जिले के सभी 17 मंडलों में इस दौरान विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। देशभक्ति के रंग में रचे आयोजन के दौरान नेताजी के चित्र को फूलों से सजाकर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अलावा देश की आन बान शान के प्रतीक तिरंगा फहराने के साथ जयहिद करके सैल्यूट किया जाएगा।

आजादी के अमृत महोत्सव पर्व के तहत मनाये जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर भाजपाई खेमे की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी के तहत 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के अवसर पर करनाल सहित समस्त हरियाणा में आजाद हिद फौज के वीरों व नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भावांजलि अर्पित की जाएगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि नेताजी की जयंती पर शहरी क्षेत्रों में हर वार्ड और गांवों में आजादी के 75 वें साल मे 75 महिला-पुरुष एकत्रित होंगे।

ये सभी आजादी के तरानों को गाते हुए नेता जी सुभाषचंद्र बोस के चित्र को फूलों से सजाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम करनाल के 17 मंडलों के हर वार्ड में और पूरे प्रदेश में एक ही समय यानि सुबह साढ़े नौ से साढ़े दस बजे की अवधि में मनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आजाद हिद फौज के जीवित सैनिकों व उनके स्वजनों का सम्मान करना है। इस मौके पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस व आजाद हिद फौज के बारे मे उपस्थित लोगों को जानकारी भी दी जाएगी।

------------------

काला पानी का किया था दौरा

उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रदेश में भाजपा के 128 नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने काला पानी अंडमान निकोबार का दौरा किया था। वहां ये सभी सेल्यूलर जेल, वाईपर द्वीप, काला पानी काल कोठरी और अन्य जगह गए, जहां उन्हें देश के लिए शहीद हुए लाखों लोगों के बारे में पता चला, जिनका इतिहास में कोई भी रिकार्ड नहीं है। जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय सोच व राष्ट्र सेवा करने वाली समर्पित पार्टी है। भाजपा द्वारा नेताजी की जयंती पर इन तमाम शहीदों को नमन करके इनके इतिहास के बारे में जन जन को बताया जाएगा।

------------------

पूर्व सैनिक भी करेंगे भागीदारी

नेताजी जयंती के आयोजनों में पूर्व सैनिकों की भी सक्रिय भागीदारी होगी। इसके लिए उनकी ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पूर्व सैनिकों के संगठन के दर्शन सिंह अहलूवालिया ने बताया कि नेताजी की जयंती को लेकर पूर्व सैनिकों में भी उत्साह है। जीवन के सौ वर्ष पूरे कर चुके पूर्व नौसैनिक सुजान सिंह विर्क के सम्मान में इस दिन उनके हाथ से भी झंडा फहराए जाने की योजना है। कार्यक्रम में जिले भर के पूर्व सैनिक शिरकत करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से इस आयोजन और आजादी के अमृत महोत्सव की समस्त गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी