अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से भारतीय संस्कृति को मिला बढ़ावा : सुखीजा

जागरण संवाददाता, करनाल कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव अशोक सुखीजा ने कहा कि मुख्यमं˜

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Nov 2017 03:01 AM (IST) Updated:Wed, 22 Nov 2017 03:01 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से भारतीय संस्कृति को मिला बढ़ावा : सुखीजा
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से भारतीय संस्कृति को मिला बढ़ावा : सुखीजा

जागरण संवाददाता, करनाल

कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव अशोक सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए गीता जन्म स्थली कुरूक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित कर पूरे विश्व में गीता की आस्था को बढ़ाया है। कुरूक्षेत्र तीर्थ की महत्ता के कारण हरियाणा का गौरव बढ़ा है।

केडीबी के मानद सचिव मंगलवार को रेड कॉरपेट पैलेस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव कुरूक्षेत्र की पावन धरती पर मनाई जा रही है। 25 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज करेंगे। इस महोत्सव में 25 नवंबर से 30 नवंबर तक सुबह 10 से सांय 6 बजकर 30 मिनट तक ब्रह्मसरोवर, पुरूषोत्तमपुरा बाग, मेला परिसर, ज्योतिसर व पेहवा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभिनेत्री हेमामालनी द्वारा राधा रास बिहारी पर नृत्य व डॉ. ममता जोशी द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीन लाठर, अमर ठक्कर, क¨वद्र राणा, संजय मदान, अनिल गुलाटी, अशोक मदान, राजू नंदा व राजबीर शर्मा उपस्थित थे।

18 हजार बच्चे एक साथ करेंगे गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण

मेला ग्राउंड में एक समय में ही एक ही स्थान से गीता के 18 श्लोकों का उच्चारण किया जाएगा। यह अपने-आप में आकर्षण का केंद्र रहेगा। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में सरस मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से पश्चिमी संस्कृति से छुटकारा दिलाकर भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। इसके लिए मेला स्थल पर खादी के लिए एक पंडाल बनाया गया है। जहां पर हाथ से बनाई हुई वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया है ताकि अपनी संस्कृति को जीवित रखा जा सके। भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने बताया कि 26 नवंबर को हुडा के सेक्टर 12 में दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक जीयो गीता के माध्यम से विराट गीता प्रेरणा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी