विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने किया एक करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास

विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने शनिवार को एक करोड़ एक लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यो का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 08:36 AM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 08:36 AM (IST)
विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने किया एक करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास
विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने किया एक करोड़ के विकास कार्यो का शिलान्यास

संवाद सूत्र, जलमाना : विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने शनिवार को एक करोड़ एक लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यो का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इनमें गुरुद्वारा सिंह सभा पिखी से करनैल सिंह वाले डेरे का रास्ता, पुलिस चौकी से माता रानी के स्थान वाली गली तथा पूर्व सरपंच लखा सिंह से फिरनी तक की गली और पूर्ण सिंह वाली गली सहित कुरलन रोड से रामपाल चौहान वाली गली शामिल है।

इसके साथ ही श्री गुरु रविदास आश्रम में 17 लाख 56 हजार से बनने वाला लंगर हॉल भी शामिल है। उन्होंने बताया कि ये गलियां जल्द बनकर तैयार हो जाएगी और इनके बनने से गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि यह लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल प्रयासों द्वारा पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है पूरे विधानसभा में करोड़ों रुपये की लागत से समान रूप से विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। गांव की किसी भी गली व नाली को कच्चा नहीं रहने दिया जाएगा।

इस अवसर पर निशाबर सिंह, अंग्रेज सिंह भंगु, करनैल सिंह, देवेंद्र सिंह, कुलबीर सिंह, हिम्मत सिंह, सतपाल सिंह, चीमा व जयवीर सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी