सैनिकों के हित में लिए जा रहे फैसले : कर्नल राठी

जननायक जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत रविवार को जिला सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक नई अनाज मंडी में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मपाल कालीरमन ने की। मुख्य रूप से बैठक में पहुंचे कर्नल सुखवेंद्र सिंह राठी ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 06:17 AM (IST)
सैनिकों के हित में लिए जा रहे फैसले : कर्नल राठी
सैनिकों के हित में लिए जा रहे फैसले : कर्नल राठी

जागरण संवाददाता, करनाल :

जननायक जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत रविवार को जिला सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक नई अनाज मंडी में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मपाल कालीरमन ने की। मुख्य रूप से बैठक में पहुंचे कर्नल सुखवेंद्र सिंह राठी ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जजपा प्रदेश की लोकप्रिय पार्टी बन चुकी है। पार्टी की नीतियां जन हितैषी हैं। कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। सैनिकों के हित में कई फैसले लिए गए हैं। पूर्व सैनिक बढ़-चढ़कर राजनीति में हिस्सा लें और अपनी भागीदारी बनाएं। पूर्व सैनिकों ने जिला सैनिक प्रकोष्ठ के माध्यम से कर्नल राठी को सैनिकों की समस्याओं से अवगत करवाया। जेजेपी नेता कृष्ण फौजी बड़ौता भी सैकड़ों भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक में शामिल हुए। इस दौरान जिला प्रधान प्रेम शाहपुर, उमेद कश्यप, पूर्व विधायक रमेश खटक, धर्मवीर फौजी, धर्मवीर खरकाली, सूबेदार रामस्वरूप पूनिया, निरंजन पूनिया, असंध सैनिक हल्का प्रधान परमजीत, नरेश फौजी, फौजी राम निवास नरवाल, पहलवान सुरेंद्र पूनिया, कृष्ण मान, दयानंद फौजी, दिनेश बेनीवाल, हाकम सिंह, सुखदेव नरवाल, भास्कर शर्मा, दीपक पूनिया, महावीर फौजी, भूपिदर मान व असंध हलका प्रधान धर्मवीर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी