कार्यशाला में स्वयं को शिक्षा प्राप्त करने के संबंध में नए-नए तरीकों के बारे में किया जागरूक

जागरण संवाददाता करनाल दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कालोनी करनाल के द्वारा नवमी एवं 11वी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2021 07:21 AM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2021 07:21 AM (IST)
कार्यशाला में स्वयं को शिक्षा प्राप्त करने के संबंध में नए-नए तरीकों के बारे में किया जागरूक
कार्यशाला में स्वयं को शिक्षा प्राप्त करने के संबंध में नए-नए तरीकों के बारे में किया जागरूक

जागरण संवाददाता, करनाल

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल दयाल सिंह कालोनी करनाल के द्वारा नवमी एवं 11वीं के विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट शिक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ग्वालियर के शिक्षाविद् पवन कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि हम किस प्रकार स्वयं को शिक्षा प्राप्त करने के संबंध में नए-नए तरीकों से जागरूक रख सकते हैं। विभिन्न उपायों का प्रयोग कर व्यक्ति झूठ बोलने जैसी आदत और शिक्षा प्राप्त करने में अपने आप को धोखा देने जैसी आदतों से छुटकारा पा सकता है। हमें अपनी इच्छा शक्ति और संकल्प को ²ढ़ करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना भी आपकी सफलता का मूल कारण बनता है। अपनी शैक्षिक संबंधी गतिविधियों को अपनी डायरी में लिखने की आदत बनाएं और हमेशा अपनी अच्छी और बुरी आदतों पर चितन करें। उसमें ग्रहण करने योग्य आदतों को रखें। समय का सदुपयोग करें और घूमने के समय विषयों का स्मरण करें जिससे वे सभी विषय आपके मस्तिष्क में चिरस्थाई हो जाएं। हमेशा सकारात्मक चितन और ²ष्टिकोण रखते हुए आप यदि शिक्षा प्राप्त करते हैं तो निश्चित रूप से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। वर्तमान में हमारे समक्ष अनेकानेक चुनौतियां हैं तथापि उन चुनौतियों को स्वीकार कर निरंतर अपने मार्ग पर बढ़ना चाहिए। जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। उन्होंने विभिन्न प्रसंगों से विद्यार्थियों का मार्ग-दर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की शैक्षिक सलाहकार रमेश लाठर एवं प्राचार्या सुषमा देवगन ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर किया जा सकता है बशर्ते हम शिक्षा को किस प्रकार प्राप्त कर रहे हैं, उस पर निर्भर करता है।

chat bot
आपका साथी