बगावत को रोकने की कवायद में रुकी भाजपा उम्मीदवारों की सूची !

जागरण संवाददाता, करनाल भाजपा ने रविवार को भी नगर निगम चुनाव के वार्ड उम्मीदवारों के नामों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Dec 2018 01:30 AM (IST) Updated:Mon, 03 Dec 2018 01:30 AM (IST)
बगावत को रोकने की कवायद में रुकी भाजपा उम्मीदवारों की सूची !
बगावत को रोकने की कवायद में रुकी भाजपा उम्मीदवारों की सूची !

जागरण संवाददाता, करनाल

भाजपा ने रविवार को भी नगर निगम चुनाव के वार्ड उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी नहीं की। इसे बगावत रोकने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रत्येक वार्ड में संगठन की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की संख्या तीन से चार है। कुल 20 वार्ड में 80 दावेदार अपनी अपनी दावेदारी टिकट पर जता रहे हैं। टिकट किसी एक को मिलने के बाद संगठन के पुराने वर्करों को बगावती तेवर दिखाने से रोकने के लिए सहमती बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। अलबत्ता हवाला यह दिया जा रहा है प्रदेश के पाचों नगर निगम के उम्मीदवारों के नामों का एलान एक साथ किया जाएगा। इस वजह से अभी इस सूची को रोका गया है। सोमवार दोपहर 12 बजे तक सूची जारी कर दी जाएगी। 30 नवंबर को लिए गए थे दावेदारों के साक्षात्कार

करनाल के सभी 20 वार्ड से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों के पहले टिकट

के लिए आवेद फार्म जमा करवा गए थे। इसके बाद 30 नवंबर को करनाल के कृष्ण

मंदिर सेक्टर 14 में साक्षात्कार लिए गए थे। पहले प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन दावेदारों के नाम शार्ट लिस्ट किए गए थे। लेकिन इसके बाद संगठन के पुराने वर्करों ने भी अपनी अपनी दावेदारी जता दी थी। लिहाजा संगठन उनके नामों पर विचार करना पड़ा। इसी वजह से इंटरव्यू के दिन दावेदारों की संख्या 80 हो गई। बागी बिगाड़ सकते हैं गणित

पिछले नगर निगम चुनाव का उदाहरण संगठन के सामने हैं। क्योंकि उस समय भी संगठन से टिकट नहीं मिलने पर कई वर्कर बागी हो गए थे। इन वर्कर ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। कइयों ने बेहतर प्रदर्शन कर संगठन के फैसले पर सवाल खड़ा कर दिया था। बागी हुए प्रत्याशियोंकी वजह से संगठन के उम्मीदवारों को भी खासा नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार इस स्थिति को टालने की कोशिश में संगठन लगा है, क्योंकि असर तो मेयर प्रत्याशी तक जाएगा

पहली बार मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर करवाया जा रहा है। लिहाजा संगठन

को भी संगठन को यह अहसास है कि टिकट नहीं मिलने से नाराज होने वाले वर्कर ने बागवती तेवर इन चुनाव में अपनाए तो इसका असर महज वार्ड राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा। इसका इफेक्ट मेयर प्रत्याशी तक आएगा। रोहतक कार्यालय से सोमवार को जारी होगी सूची : जगमोहन आनंद

भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि दिल्ली में एक दिसंबर को हुई भाजपा चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए गए थे। अब बस औपचारिक तौर पर रोहतक कार्यालय से नामों की सूची जारी होनी है। चूंकि पाचों नगर निगम के उम्मीदवारों के नाम एक साथ जारी होने हैं। इस वजह से यह देरी हुई है। सोमवार दोपहर 12 बजे तक नाम घोषित हो जाएंगे।

chat bot
आपका साथी