क्रास कंट्री प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र प्रथम

सैनिक स्कूल कुंजपुरा में अंतरविद्यालीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 से 12 तक के छात्र लंबी दूरी को दौड़ के तय करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:43 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:20 AM (IST)
क्रास कंट्री प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र प्रथम
क्रास कंट्री प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र प्रथम

जागरण संवाददाता, करनाल: सैनिक स्कूल कुंजपुरा में अंतरविद्यालीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 7 से 12 तक के छात्र लंबी दूरी को दौड़ के तय करते हैं। इसमें कुल आठ सदनों से लगभग पांच सौ से भी ज्यादा छात्रों ने अपने-अपने सदन का प्रतिनिधित्व करते हुए दौड़ लगाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कर्नल वीडी चंदोला ने झंडी दिखाकर किया। उपप्राचार्य कमांडर योगेश त्यागी ने छात्रों का छाया चित्र उतारकर उनको उत्साहित किया। यह रहा परिणाम

वरिष्ठ संवर्ग में कुरुक्षेत्र प्रथम व चिलियांवाला सदन दूसरे स्थान पर रहा। कनिष्ठ संवर्ग में कुरुक्षेत्र प्रथम, चिलियांवाला द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ धावक वरिष्ठ संवर्ग में राणा कुमार को चुना गया। दूसरे स्थान पर अजय और तीसरे स्थान पर आदित्य रहा। राहुल चौथे व अभयजीत को पांचवा स्थान रहा। कनिष्ठ संवर्ग में आकाश पहले, आदित्य दूसरे, हर्ष तीसरे, राज चौथे व कृष्ण पांचवे स्थान पर रहे। अंत में प्रधानाचार्य ने सेना में क्रास कंट्री के महत्व पर प्रासंगिक और सारगर्भित विचार रखे। इस अवसर पर संजय चौहान, राकेश कुमार कौशिक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी