विष्णु 10 वर्षो से जमा कर रहा 786 नंबर के बड़े नोट

जासं, करनाल : 500 व 1000 रुपये के नोट बंद होने से करनाल निवासी विष्णु मायूस है। वह 786 नंबर

By Edited By: Publish:Fri, 11 Nov 2016 08:40 PM (IST) Updated:Fri, 11 Nov 2016 08:40 PM (IST)
विष्णु 10 वर्षो से जमा कर रहा 786 नंबर के बड़े नोट

जासं, करनाल : 500 व 1000 रुपये के नोट बंद होने से करनाल निवासी विष्णु मायूस है। वह 786 नंबर के नोटों का शौकीन है और बीते करीब 10 सालों से इन्हें जमा कर रहा था। एक-एक करके विष्णु ने 786 नंबर के 500 और 1000 रुपये के काफी संख्या में नोट जमा कर लिए। विष्णु का कहना है कि उसने बड़ी ही मेहनत से दस सालों में यह नोट जोड़े हैं। इसलिए वह इन्हें बैंक में जमा नहीं कराएगा। करनाल निवासी करीब 26 वर्षीय विष्णु ने बताया कि उसने पढ़ाई छोड़ने के बाद से ही 786 नंबर के नोटों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया था। उसे 500 के हरे, पीले व 1000 रुपये के ¨पक रंग के पुराने नोट काफी पसंद हैं। इसलिए उसने बड़े ही चाव से इन्हें रखा था। लेकिन उसे नहीं पता था कि की जिन नोटों को वह कई सालों से जोड़ रहा है वह एक दिन रद्दी हो जाएंगे। वह रोजाना दिन में दो बार इनकी गिनती भी करता है।

chat bot
आपका साथी